किसान भाइयों के लिए सूचना









किसान विकास संघ, किसानों का स्वतंत्र संगठन है l जो जाति/धर्म व पार्टी से अलग है l

Wednesday 18 January 2017

तालाबों के जलक्षेत्रों की मापी की सरल विधि

  1. परिचय
  2. यदि किसी तालाब की लम्बाई 100 फीट हैं एवं चौड़ाई 50 फीट है तो उसका क्षेत्रफल क्या होगा ?
  3. तालाब के क्षेत्रफल की गणना के लिए सुलभ तालिका

परिचय

जलकरों के क्षेत्रफल की इकाई हेक्टेयर/ एकड़/ डिसमिल में होता है जिसे फीट/ मीटर में लम्बाई एवं चौड़ाई नाप कर क्षेत्रफल निकाला जाता है | सुविधा के लिए फीट से भूमि मापने की सरल विधि उदहारण के साथ दर्शायी गयी : -  
435.60 वर्ग फीट    = 1 डिसमिल
100 डिसमिल             = 1 एकड़          = 43560.00 वर्ग फीट
2.5 एकड़          =  1 हेक्टेयर             = 108900.00 वर्ग फीट
10,000 वर्ग मी.     = 1 हेक्टेयर
0.4 हे.            = 1 एकड़
400 वर्ग मी.       = 1 एकड़
उदहारण

यदि किसी तालाब की लम्बाई 100 फीट हैं एवं चौड़ाई 50 फीट है तो उसका क्षेत्रफल क्या होगा ?

क्षेत्रफल = लम्बाई x चौड़ाई
= 100 x 50
= 5000 वर्गफीट
चूँकि 435.60 वर्गफीट = 1 डिसमिल
अत: 5000 वर्गफीट = 5000/435.6
= 11.47 डि. अर्थात 11.50 डि. लगभग

तालाब के क्षेत्रफल की गणना के लिए सुलभ तालिका

क्षेत्रफल वर्ग फीट में        क्षेत्रफल डिसमिल में
435.60                        1
2178.00                       5
4356.00                       10
10890.00                      25

स्त्रोत: मत्स्य निदेशालय, राँची, झारखण्ड सरकार

No comments:

Post a Comment